Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में विवाहिता की हत्या का प्रयास, गला दबाया, मारा–पीटा, प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाला, सुसाइड नोट लिखवाकर हस्ताक्षर करवाए

March 8, 2025

कुरुक्षेत्र में विवाहिता की हत्या का प्रयास, गला दबाया, मारा–पीटा, प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाला, सुसाइड नोट लिखवाकर हस्ताक्षर करवाए

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या का मामला सामने आया है। दहेज में कर की मांग पूरी न होने कर महिला के साथ मार–पीट कर रहे ससुराल पक्षियों द्वारा महिला की हत्या की साजिश भी रच ली गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला से कोरे कागज पर यह तक लिखवा लिए कि वह स्वयं की मर्जी से प्राण त्याग रही है।

 

मामला कुरुक्षेत्र के लाडवा इलाके का है। जहां विवाहिता के अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न हुई तो आरोपी विवाहित के हत्या करने पर उतर आए। हापुड़ पुलिस को मामले की सूचना देते हुए विवाहिता ने बताया कि 8 मार्च 2024 को उसका विवाह लाडवा कस्बा निवासी राहुल के साथ हुआ था।

विवाह के पश्चात ही पीड़ित से अतिरिक्त दहेज के नाम पर कार मांगना शुरू कर दिया। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी मन नहीं भरा तो 19 मार्च 2024 को उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद लोगों के दवाब में आकर उसे वापस ससुराल लाया गया। लेकिन 29 मई 2024 को फिर मारपीट की गई। पीड़ित को कमरे में बांध कर मारपीट की गई।

 

इसके बाद पीड़ित से एक कागज पर लिखवाया गया कि ” मेरी मौत की जिम्मेदार मैं स्वयं हूं” और हस्ताक्षर करवा लिए गए। उसके उपरांत रस्सी से गला दवा कर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई, और पीड़िता को बचा लिया गया। जिसके बाद पंचायत हुई। और आरोपियों ने मांग पूरी न होने पर विवाहित को घर में रखने से मना कर दिया।

 

जिसके बाद लड़की पक्ष ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जहां ससुरालियों ने गलती स्वीकार कर दुबारा प्रताड़ित न करने की बात रखी और समझौता नामा थाने में दे दिया। उसके बाद विवाहिता ससुराल आकर रहने लगी। जिसके बाद 1 फरवरी को दुबारा हत्या का प्रयास किया गया। पीड़िता ने जैसे–तैसे खुद को बचा कर कमरे में बंद कर लिया। और परिजनों को सूचित किया दूसरे दिन स्वजन पीड़िता को ले कर मायके आ गए।

 

उसके बाद पीड़िता ने हापुड़ पुलिस को मामले की जानकारी दिन और आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। हापुड़ पुलिस थाना SP ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के पति राहुल, ससुर मुकेश कुमार और सास रजनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें