Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच CM Yogi ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

March 8, 2025

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच CM Yogi ने किया सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन

गौतमबुद्ध नगर : Chief Minister Yogi Adityanath ने शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सिफी डाटा सेंटर का उद्घाटन किया। गौतमबुद्धनगर के सेक्टर 132 स्थित डाटा सेंटर के उद्घाटन व लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज के आधुनिक युग की आवश्यकता के अनुसार, युवाओं की जरूरतों और वैश्विक परिदृश्य के अनुसार, हमने अपने अनुसंधान और विकास के माध्यम से उस प्रकार की तकनीक पर नीतियां तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में एक बड़ी छलांग लगाई है जिसके सकारात्मक परिणाम आज हम सबको स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। सीएम योगी ने सिफी के डाटा सेंटर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने तिरुपति बालाजी के चित्र का लोकार्पण करते हुए वेंकटेश्वर स्वामी की स्तुतियों का श्रवण किया तथा सिफी को शुभकामनाएं दीं।

डाटा सेंटर की कार्यप्रणाली जानी, कमांड सेंटर व सर्वर रूम का भी किया आवलोकन

सीएम योगी ने कहा कि देश के शीर्ष उपलब्धि वाले राज्य के रूप में, उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। निवेश मित्र सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम हमारी पारदर्शी प्रक्रिया को दर्शाता है और प्रदेश में उद्योगपरक नीतियों को लागू करने का ही परिणाम आज हम सब देख रहे हैं। सीएम योगी ने डाटा सेंटर का भ्रमण करते हुए विभिन्न विभागों, कार्यप्रणालियों और संचालन प्रक्रिया के साथ ही यहां लोगों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कमांड सेंटर और सर्वर रूम का आवलोकन भी किया और डाटा सेंटर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह समेत वरिष्ठ अधिकारी तथा सिफी के निदेशक, प्रबंधक व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें