
पंजाब डेस्क : लुधियाना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, जिले के फोकल प्वाइंट के फेज 8 में शनिवार की शाम को बॉयलर में हुए धमाके बाद एक बिल्डिंग का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इकाई में काम कर रहे मजदूर इधर उधर भागने लगे। माना जा रहा है कि 4 से 5 लोग बिल्डिंग के नीचे दबे हुए हैं। इसे लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी अमनदीप बराड़ का कहना है कि चार से पांच लोगों के दबे होने की संभावना है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा हादसे के असल कारणों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है।
एनडीआरएफ और नगर निगम टीम मौके पर
सूचना के बाद पुलिस टीमें, NDRF और नगर निगम टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद वर्करों को बाहर निकलने का कार्य शुरू हुआ। शाम तक करीब 6 वर्कर मलवे के नीचे दबे होने की बात कही जा रही थी। फिलहाल किसी भी जानी नुकसान की सूचना नहीं है।