Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल सीओ के बयान पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, AMU में मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर तंज कसा

March 10, 2025

संभल सीओ के बयान पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, AMU में मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा पर तंज कसा

Statement of Sambhal CO : समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर संसद में होने वाली चर्चा पर बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल में सीओ के बयान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर के मुद्दे पर भी बयान दिया है।

वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर संसद में होने वाली चर्चा पर कहा कि यह कैबिनेट से कुछ संशोधन पास हुए हैं। लेकिन संसद के पटल में अभी इंट्रोडय़ूस नहीं हुआ है। संसद के पटल में आएगा तो उसका अध्ययन होगा। अध्ययन करने के बाद उसमें विचार किया जाएगा कि जनहित में है या नहीं है। अगर यह जनहित में नहीं होगा तो इसका विरोध किया जाएगा।

संभल के सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी की यह भाषा ठीक नहीं है और संसदीय नहीं है। सीएम योगी को भी समझना चाहिए कि समाजवादी पार्टी में भी बहुत सारे पहलवान हैं, उनको भी समाजवादी पार्टी के पहलवानों की भाषा उसी रूप में लेनी चाहिए

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंदिर के मुद्दे को लेकर सपा सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास मस्जिद और मंदिर के अलावा कोई विषय नहीं है। यूनिवर्सिटी अध्ययन के लिए जानी जाती है, रिसर्च के लिए जानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी के पास इस विषय के पास कोई सोच नहीं है और ना ही सब्जेक्ट है।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव ने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि अनुज चौधरी वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने दंगे कराए थे। जब कभी व्यवस्था बदलेगी, ऐसे लोगों को जेल में रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अनुज चौधरी वही अधिकारी हैं, जो हमेशा गलत बयान देते रहे हैं।

बता दें हाल ही में संभल के सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक दिन। यदि रंग से किसी को दिक्कत हो तो घर से न निकलें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें