Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moscow को निशाना बनाने वाले  60 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया: मेयर

March 11, 2025

Moscow को निशाना बनाने वाले  60 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया: मेयर
मॉस्को: मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि मंगलवार की सुबह रूसी राजधानी को निशाना बना रहे कम से कम 60 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया गया। सोबयानिन ने बताया कि मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की और दोमोदेदोवो जिलों में कम से कम 11 ड्रोनों को मार गिराया गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि अन्य ड्रोन कहां मार गिराए गए। उन्होंने केवल इतना बताया कि वे मॉस्को की ओर आ रहे थे।
मॉस्को के दो हवाई अड्डों, दोमोदेदोवो और ज़ुकोवस्की में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोबयानिन ने ऑनलाइन बयान में कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन हमले से मॉस्को में एक इमारत की छत को मामूली क्षति पहुंची है।  पिछले कुछ महीनों में मास्को को निशाना बनाकर किया गया यह सबसे बड़ा हमला है और यह ऐसे दिन हुआ है जब सऊदी अरब में अमेरिका व यूक्रेन के बीच वार्ता होनी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें