चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही देश की मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले को श्रद्धांजलि दी गई। उनके योगदान को याद करते हुए सदन ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके साथ ही हाल ही में वृंदावन में हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को भी विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दुखद घटना में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संवेदना व्यक्त की। सत्र के दौरान दोनों घटनाओं के प्रति सम्मान जताते हुए सदन में दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान पूरा सदन शांत रहा और वातावरण भावुक हो गया।
बता दें कि आज राजनीति और धार्मिक संवेदनाओं से जुड़े एक अहम मुद्दे पर आज बड़ा फैसला लिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा में ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक 2026’ पेश किया। इस विधेयक के तहत, अपवित्रीकरण की घटनाओं के दोषियों के लिए अब आजीवन कारावास तक की सज़ा और 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव रखा गया है।
कैबिनेट से मिल चुकी है मंजूरी
इस विधेयक को हाल ही में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का कहना है कि मौजूदा कानून में सख्ती की कमी के कारण बेअदबी के मामलों में अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए संशोधन लाया गया है।
ये भी पढ़ें…
विपक्ष की नजरें भी टिकीं
विपक्षी दल इस विधेयक को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि कानून का दायरा और इसके लागू होने की प्रक्रिया स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि इसका दुरुपयोग न हो।
मेष: दिन शुभ रहेगा...