Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

होली को लेकर बाजार हुए गुलजार, रंग-बिरंगे गुलाल व पिचकारियों की जमकर बिक्री, 2 दिन शेष

March 12, 2025

होली को लेकर बाजार हुए गुलजार, रंग-बिरंगे गुलाल व पिचकारियों की जमकर बिक्री, 2 दिन शेष

नेशनल डेस्क : देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे का पर्व होली अब नजदीक आ गया है। Holi के मद्देनजर बाजारों में खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, देश के बाजारों में काफी रौनक देखी जा रही है। होली का त्योहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। बाजारों में तरह-तरह की आकर्षक पिचकारियां और हर्बल रंगों की खूब बिक्री हो रही है। व्यापारी अपनी दुकानों को सजाकर पिचकारियां, अबीर और गुलाल बेच रहे हैं। वहीं, लोग बच्चों के लिए पिचकारियां खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।

बता दें कि देशभर में रंगों का त्योहार होली 14 मार्च 2025 को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस साल रमजान का पाक महीने का दूसरा जुमा और रंगों का त्योहार होली एक ही दिन पड़ रहे हैं। 14 मार्च को जहां मुसलमान रोजे के साथ जुमे की नमाज अदा करेंगे, वहीं दूसरे समुदाय के लोग रंगों के पर्व होली का जश्न मनाएगा। होली खेलने के लिए केमिकल मुक्त गुलाल की मांग होने लगी है। देश के साथ साथ विदेश में भी प्राकृतिक रंगों की मांग बढ़ी है।

रसायनयुक्त कलरों से रहे सावधान, होली त्योहार को 2 दिन शेष

रंगों का त्योहार होली को लेकर देश के कोने-कोने से बच्चों से लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बता दें कि, रंगों का त्योहार कहा जाने वाला होली पर्व को केवल 2 ही दिन शेष रह गए हैं। जिसके कारण देश भर में इस त्योहार को उत्साह से मनाने को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं में उत्साह की लहर बनी हुई है। होली पर रंगों की मांग अधिक रहने के कारण इस दौरान रसायनयुक्त रंगों की बिक्री भी की जाती है। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। जिसके कारण लोगों ने इन रंगों की खरीददारी किए जाने से बचना चाहिए। इसलिए सावधान होकर ही रंगों की खरीदी करें।

आकर्षक मास्क और रंगों की मांग

होली त्योहार के करीब आते ही देश के बाजारों में कई दुकानें पिचकारियों से सजने लगी है, जो होली त्योहार को पास आने की सुचना दे रही है। साथ ही विविध प्रकार के आकर्षक मास्क और रंगों की मांग दिखाई दे रही है। साथ ही नागरिकों ने जश्न मनाने के लिए तैयारियां भी जोरो-शोरो से शुरू कर दी है। बता दें कि रंगों का त्योहार होली को लेकर देश विदेश के कोने कोने में कर रहे काम से छुट्टी लेकर अपने घर आने की तैयारी में जुट गए है। रसायनयुक्त रंगों से बचने के लिए आप अपने घर ही रंग बना सकते है।

घर पर ही बनाए ऑर्गेनिक कलर

गेंदे के फूलों को उबालकर रात भर पानी में रखे इससे पीला रंग तैयार होगा।
टेसू के फूलों को भिगोकर सुगंधयुक्त रंग तैयार हो सकता है।
मेहंदी के पत्तों को उबले पानी में छोड़ने से मेहंदी रंग तैयार हो जाएगा।
चुकंदर के जरिए गाढ़ा लाल रंग तैयार किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें