Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Fire : कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 6 लोग घायल

March 13, 2025

Delhi Fire : कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 6 लोग घायल

Delhi Fire: नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, कनॉट प्लेस में एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। 6 लोग झुलस गए। उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया।

 

जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे 6 कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें- नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर कंपनी के मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन, लगाया जाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें