नेशनल डेस्कः नोएडा के कई इलाकों में सोमवार को अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। ये लोग पिछले 3–4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे थे, लेकिन सोमवार को यह प्रदर्शन और ज्यादा उग्र हो गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: A vehicle torched during a protest by a large number of employees of a company over their demands for a salary increment, in Phase 2 of Noida. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control. pic.twitter.com/a2athgYrTT
— ANI (@ANI) April 13, 2026
गुस्साए कर्मचारियों ने कार में लगाई आग
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ के बाद एक कार में आग लगा दी। काले रंग की कार धू-धू कर जलने लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात है।
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की कुछ अहम मांगें हैं।
गुस्साए कर्मचारियों ने किया सड़क जाम
सोमवार को गुस्साए कर्मचारियों ने कई जगह सड़कों को जाम कर दिया। कुछ लोग तो गाड़ियों के सामने लेट गए, जिससे यातायात पूरी तरह रुक गया। कुलेसरा से लेकर फेस-2 तक कर्मचारियों ने मार्च निकाला और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।
मौके पर पुलिस तैनात
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस मौके पर तैनात रही। पुलिस ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कोशिश की ताकि हालात ज्यादा बिगड़ न जाएं।
सेक्टर 60 में ज्यादा हंगामा
सेक्टर 60 में कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहां लोगों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की और काफी हंगामा हुआ।
लोगों को हुई परेशानी
इस प्रदर्शन का असर आम लोगों पर भी पड़ा। कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। लोगों को अपने काम और दफ्तर पहुंचने में देरी हुई। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...