Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamba News: : पुलिस मैदान बारगाह में पुलिस भर्ती शुरू, 1550 अभ्यर्थी इस भर्ती में लेगें भाग

March 14, 2025

Chamba News: : पुलिस मैदान बारगाह में पुलिस भर्ती शुरू, 1550 अभ्यर्थी इस भर्ती में लेगें भाग

चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : चम्बा जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड बारगाह में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई। यह भर्ती प्रक्रिया 20 मार्च तक चलेगी और इसमें हजारों की संख्या में युवक युवतियाँ अपना दम दिखाएंगे। इस भर्ती के दौरान रोजाना करीब 1550 अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले पाएंगे। जिसमें 100 मीटर,1500 मीटर हाई जंप,लॉन्ग के अलावा अन्य कई प्रकार के कंपटीशन से इन युवाओं को गुजरना पड़ेग। कुल मिलाकर पुलिस द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ इस भर्ती को आयोजित किया जा रहा है।

इसके लिए जगह-जगह पर कैमरे के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है ताकि किसी तरह कोई संशय ना रहे। महिलाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया ढाई दिन तक रखी गई है और अगर मौसम की वजह से कहीं रुकावट आती है तो उसके लिए कुछ रिजर्व दिन भी रखेंगे ताकि सभी अभ्यर्थी इस प्रक्रिया में भाग ले पाएं। ।

पुलिस अधीक्षक चम्बा अभिषेक यादव ने बताया की चम्बा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया अगले 20 मार्च तक चलेगी जिसमें ढाई दिन तक महिला और बाकी दिन पुरुषों के लिए भर्ती का दिन रखा गया है। उन्होंने कहा कि अगर मौसम की खराबी रही तो इसमें बीच रिजर्व दिन भी रखे गए हैं ताकि किसी भी प्रकार का कोई अभ्यर्थी छूट न जाए।

उन्होंने कहा कि इस भर्ती के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जा रही है जिसमें कैमरा के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है उन्होंने बताया कि रोजाना 1550 आभारती इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे। उन्होंने सभी के को बताया कि इस दौरान कई प्रकार के प्रलोभन देकर लोग लालच देकर भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन की बात करते हैं उनके झांसी में ना आए और जिस तरह से उन्होंने अभ्यास किया है इस तरह मैदान में आकर अपना बेस्ट दें।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें