Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में भाजपा पार्षद के घर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

March 14, 2025

करनाल में भाजपा पार्षद के घर हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

करनाल में बीती रात नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद राजेश के घर पर 30-35 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों और तलवारों से लैस होकर पार्षद के घर के बाहर खड़ी कार को नुकसान पहुंचाया और घर पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें