Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lex Fridman ने PM Modi का किया पॉडकास्ट, बोले- मैंने भारत के पीएम के साथ ऐतिहासिक 3 घंटे की बातचीत

March 15, 2025

Lex Fridman ने PM Modi का किया पॉडकास्ट, बोले- मैंने भारत के पीएम के साथ ऐतिहासिक 3 घंटे की बातचीत

प्रसिद्ध पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन (Lex Fridman) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पॉडकास्ट बातचीत की। फ्रिडमैन ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। लेक्स फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऐतिहासिक 3 घंटे की पॉडकास्ट बातचीत की। यह मेरी जिंदगी की सबसे शक्तिशाली बातचीतों में से एक थी। यह कल (रविवार) रिलीज होगी।

लेक्स फ्रिडमैन के इस पोस्ट के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, यह वाकई में लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक आकर्षक बातचीत थी, जिसमें हमने कई विविध विषयों पर चर्चा की। इसमें मेरे बचपन की यादें, हिमालय में बिताए गए वर्ष और सार्वजनिक जीवन में मेरी यात्रा शामिल रही। इसे जरूर सुनें और इस संवाद का हिस्सा बनें।

अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बात करने के अलावा, पॉडकास्ट एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों पर पीएम मोदी के विचारों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। पिछले महीने की शुरुआत में, फ्रिडमैन ने पीएम मोदी से मिलने के बारे में अपनी उत्सुकता व्यक्त की थी।

पॉडकास्टर ने पीएम मोदी के आध्यात्मिक पक्ष पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उन सबसे आकर्षक इंसानों में से एक हैं, जिनके बारे में मैंने कभी पढ़ा है। मैं कुछ हफ़्तों में कई घंटों तक पॉडकास्ट पर उनसे बात करने का इंतज़ार नहीं कर सकता। भारत के जटिल, गहरे इतिहास और उसमें उनकी भूमिका के अलावा, मोदी का मानवीय पक्ष भी वाकई दिलचस्प है। फ्रिडमैन ने पहले डोनाल्ड ट्रम्प, एलोन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, जेफ बेजोस और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सहित उच्च और शक्तिशाली लोगों के साथ पॉडकास्ट वार्तालाप आयोजित किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें