Captain Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट के दौरान पायलट पर हमला हुआ था, लेकिन इसके बावजूद स्मित यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे। उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई।”
Captain Smit Machchhar is a HERO.
In the face of the gravest danger and despite being seriously injured, he showed immense courage and an unwavering resolve to protect the lives of others.
His valour helped save hundreds of lives and avert a great tragedy.
India is proud of…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 1, 2026
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ”भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने, फिर से पूरी ताकत हासिल करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने की कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण हिम्मत दिखाई।
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम।” घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके ‘जल्द और पूरी तरह ठीक होने’ की कामना की और उन्हें ‘सच्चा हीरो’ भी बताया।
My salute to the Indian pilot Captain Smit Machchhar for his extraordinary bravery.
Despite being stabbed and seriously injured, he fought back, resisted, opened the cockpit door, and enabled passengers and crew to overpower the attacker — preventing a catastrophic mid-air…
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) September 30, 2026
इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, घटना के दौरान कैप्टन मच्छार को चाकू मारा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और उसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हमलावर को काबू करने में मदद की। नेतन्याहू ने कहा कि पायलट के इन कदमों से एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई।
उन्होंने कहा कि इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के लोगों समेत 174 लोगों की जान बचाई जा सकी।
ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में पैदा हुए खतरे को टालने में कैप्टन मच्छार की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तारीफ हो रही है।
इजरायल के राजदूत ने मच्छार को बताया हीरो
इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भी भारतीय पायलट के साथ उन यात्रियों और क्रू मेंबर्स की तारीफ की, जिन्होंने खतरे को खत्म करने में मदद की। अजार ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह कैप्टन मच्छार के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें एक अनुभवी और प्रतिभाशाली पायलट बताया।
अजार ने लिखा, “दूसरे देशों के लोगों के साथ मैं भी फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 के अनुभवी और प्रतिभाशाली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। वह एक हीरो हैं।
इजरायली राजदूत ने कहा कि पायलट के साथ-साथ इजरायली और अमीराती यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स की हिम्मत की वजह से विमान में सवार लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा, “उनकी हिम्मत और दूसरे इजरायली व अमीराती यात्रियों और क्रू मेंबर्स की बहादुरी ने 180 लोगों की जान बचाई।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...