Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में शराब ठेके पर बदमाशों का हमला, 4 लोग घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

March 18, 2025

हरियाणा में शराब ठेके पर बदमाशों का हमला, 4 लोग घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हरियाणा के फरीदाबाद में शराब गोदाम पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के समय गोदाम पर 3 कर्मचारी और एक गाड़ी चालक भी मौजूद था। जिन्हें हमलावरों ने अपना निशाना बना लिया। वारदात में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

 

हमलावर हथियारों से लैश थे। ओर गोदाम पर पहुंचते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद पुलिसजब मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। लूटपाट को अंजाम दे आरोपी अपनी गाड़ी में बैठ कर मौके से भाग गए।

 

सूरजकुंड थाना क्षेत्र में ही सुबह करीब 4 बजे घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने गोदाम में से करीबन 1 लाख 60 हजार रुपए ओर कुछ शराब की बोतले लूट लीं। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो सीसीटीवी को चेक किया गया।

 

आरोपियों ने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। हालांकि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी उपचाराधीन है। शिकायतकर्ता की अनुसार मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार मामले की जांच गहनता से की जाएगी।

 

आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमें गठित कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास की जगहों पर लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों को गाड़ी सड़क पर ही खड़ी थी। जिस कारण उसका नंबर जानकारी में नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें