Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाक को खुफिया जानकारी देने वाला कानपुर आर्डिनैंस फैक्ट्री कर्मी गिरफ्तार

March 20, 2025

पाक को खुफिया जानकारी देने वाला कानपुर आर्डिनैंस फैक्ट्री कर्मी गिरफ्तार

कानपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजैंसी को गुप्त जानकारी साझा करने के आरोप में कानपुर स्थित आर्डिनैंस फैक्टरी के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पिछली 13 मार्च को फिरोजाबाद में आर्डिनैंस फैक्टरी कर्मी रवीन्द्र कुमार को पाकिस्तानी एजैंट नेहा शर्मा को खुफिया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में एटीएस को सूचना मिली थी कि कानपुर स्थित आर्डिनेंस फैक्टरी कानपुर में जूनियर वर्क्‍स मैनेजर पद पर कार्यरत कुमार विकास भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए नेहा शर्मा के संपर्क में है और आर्डिनेंस फैक्टरी की गोपनीय जानकारी उसे भेज रहा है।

इस सूचना पर एटीएस ने कुमार विकास को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी लूडो एप्प के जरिए पाकिस्तानी एजैंट से बात करता था और पैसों के लालच में उसने आर्डिनेंस फैक्टरी के गोपनीय दस्तावेज, उपकरणों, निर्माण होने वाले गोला-बारूद, कर्मचारियों की अटैंडैंस शीट, फैक्टरी में निर्माण कार्य में लगी मशीनों की फोटो आदि पाकिस्तानी एजैंट को भेजी थी। अभियुक्त कानपुर देहात के शट्टी क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में कानपुर नगर में विठूर क्षेत्र के न्यू हाइवे सिटी में निवास कर रहा है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें