Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

संभल में चलेगा बाबा का बुलडोजर, 6 बीघा जमीन पर 34 अवैध मकानें और मस्जिद पर होगी बड़ी कार्रवाई

March 20, 2025

संभल में चलेगा बाबा का बुलडोजर, 6 बीघा जमीन पर 34 अवैध मकानें और मस्जिद पर होगी बड़ी कार्रवाई

34 illegal houses mosque 6 bigha land Sambhal ; उत्तर प्रदेश डेस्क : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, बता दें कि चंदौसी स्थित लक्ष्मणगंज वारिस नगर में नगर पालिका परिषद की करोड़ों रुपए की कीमत वाली साढ़े 6 बीघा जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान और मस्जिद बनाए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस अवैध जमीन पर कब्जा तो किया गया है कि साथ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लोगों को आवास के निर्माण के लिए सरकार के तरफ से धनराशि भी आवंटित की गई है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

7 दिन में दस्तावेज पेश करने का आदेश

आपको बता दें कि नगर पालिका की जो जमीन कब्जा की गई है, उस पर  34 मकान और एक मस्जिद बनी हुई है, जिसे जिला प्रशासन अवैध बता रहा है। इस पर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने मकान मालिकों और मस्जिद के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में इनसे 7 दिन के अंदर अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत करने को कहा गया है। वहीं इस मामले पर अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने यह भूमि 30 से 35 साल पहले खरीदी थी और इसके बदले नगर पालिका को हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स भी दिया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ मकान मालिकों को भी यहां पर लाभ मिला था।

राजस्व विभाग ने की जांच

प्रधानमंत्री आवास योजना से अवैध लाभ लेने वालों के खिलाफ सवाल उठने के बाद राजस्व विभाग के तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ वारिस नगर इलाके में पहुंचकर इन अवैध मकानों के दस्तावेज़ों की जांच की है।इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कैसे अवैध कब्जे के बाद इन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों रुपये की धनराशि प्राप्त कर मकान बना लिए। फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई से वारिस नगर इलाके में विशेष समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें