Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan का Sikandar के गाने ‘Johra Jabeen’ में दिखा ट्रेंडसेटर अंदाज, बढ़ गई है गाने में पहने गए कुर्ते की डिमांड

March 21, 2025

Salman Khan का Sikandar के गाने ‘Johra Jabeen’ में दिखा ट्रेंडसेटर अंदाज, बढ़ गई है गाने में पहने गए कुर्ते की डिमांड

Salman Khan : साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा सिकंदर इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो इस ईद पर ग्रैंड रिलीज के लिए कमर कस रही है। सिकंदर के टीजर और गानों की रिलीज के बाद से ही सलमान का दमदार अंदाज और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में फिल्म का गाना यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ क्रॉस कर चुका है, जो सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और स्टारडम को साफ दिखाता है। वैसे भी सलमान खान का ट्रेंडसेटर वाला स्टेटस किसी से छुपा नहीं है। फिटनेस से लेकर फैशन तक, सलमान ने हमेशा अपने अंदाज से लोगों को इंस्पायर किया है। उनकी ये खूबी है कि वो जो भी पहनते हैं, वो खुद-ब-खुद फैशन बन जाता है। सलमान का ये चार्म और स्टाइल ही है जो उन्हें फैशन वर्ल्ड में सबसे आगे रखता है।

हाल ही में ज़ोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान खान के कुर्ते ने फैशन वर्ल्ड में धूम मचा दी है। ये कुर्ता उनके फैंस और फैशन लवर्स के बीच तुरंत हिट हो गया है। इसकी एलिगेंट लेकिन सिंपल डिज़ाइन ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक के बीच परफेक्ट बैलेंस बना दिया है, जिससे ये हर मौके के लिए एकदम फिट बैठता है। सलमान के इस लुक को फैंस ने तुरंत अपनाना शुरू कर दिया है, जिससे इस कुर्ते की पॉपुलैरिटी नए मुकाम पर पहुंच गई है। खासतौर पर इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में ऐसे ही कुर्तों की डिमांड जबरदस्त तरीके से बढ़ गई है। हर तरफ से ऑर्डर्स की बाढ़ आ रही है, जिससे सलमान का ये स्टाइल नया फैशन ट्रेंड बन चुका है।

जयपुर के एक फैक्ट्री मालिक, आशीष शर्मा ने बताया, “सलमान खान ने ज़ोहरा जबीं में जो कुर्ता पहना है, वो इस वक्त जबरदस्त पॉपुलर हो रहा है। हमें ऐसे ही कुर्तों के करीब 20,000 से 25,000 पीस के ऑर्डर मिले हैं, और हम ईद से पहले इन्हें डिलीवर करने के लिए फुल कैपेसिटी में काम कर रहे हैं। अब तक हम करीब 10,000 पीस बेच चुके हैं, जब से ये गाना रिलीज़ हुआ है।” ये भारी डिमांड इस बात को साफ दिखाती है कि फैशन की दुनिया में सलमान का इन्फ्लुएंस कितना गहरा है। उनके फैंस सलमान के इस आइकॉनिक स्टाइल को अपनाने के लिए बेकरार हैं, जिससे उनका ये कुर्ता एक नया ट्रेंड बन चुका है।

सलमान के फॉलोअर्स के बीच ये कुर्ता तेजी से मस्ट-हैव बन चुका है। हर तबके के लोग उनके इस लुक को अपनाना चाहते हैं। चाहे फैमिली फंक्शन हो, कैजुअल आउटिंग या कोई ट्रेडिशनल इवेंट — ये कुर्ता अपनी क्लासिक स्टाइल और चार्म की वजह से लोगों की पहली पसंद बन गया है।

डिमांड को पूरा करने के लिए वेंडर्स दिन-रात काम कर रहे हैं, जिससे ये साफ है कि सलमान खान का स्टाइल उनके फैंस के लिए हमेशा इंस्पिरेशन बना रहेगा। जोहरा जबीं कुर्ता सिर्फ एक ट्रेंड नहीं है, बल्कि ये सलमान खान के फैशन वर्ल्ड पर बढ़ते असर का सबूत है।

ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में तैयार सलमान खान की सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म 30 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें