Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपुरा-अंबाला नैशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 15 लोग घायल

March 22, 2025

राजपुरा-अंबाला नैशनल हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने वाहनों को मारी टक्कर, 15 लोग घायल

राजपुरा: राजपुरा-अंबाला नैशनल हाईवे पर स्थित शंभू के नजदीक शाम को उस समय अफरा तरफी मच गई जब अंबाला की तरफ जाने वाले वाहनों को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से करीब आधा दर्जन कारों वाहनों को चपेट में ले लिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से उक्त हादसा घटा होगा। हादसे में घायल होने वाले लोगों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल के अलावा अंबाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को किसानों से शंभू बार्डर खाली करवाने के बाद अंबाला की दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ियों का आना जाना शुरू हो गया है।

अंबाला की तरफ जाने वाली वाहन राजपुरा-अंबाला नैशनल हाईवे पर स्थित पुल की उतरने वाली साइड खड़े थे। शाम करीब सवा पांच बजे अंबाला की तरफ जाने वाले तेज रफ्तार ट्रक ने एक-एक कर वाहनों को टक्कर मारनी शुरू कर दी, कुछ व्यक्ति कारों में फंस गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गई। कारों व वाहनों में फंसे लोगों को राहगीरों और पुलिस की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल कर राजपुरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जाता है कि कुछ मरीजों को अंबाला के सरकारी अस्पताल में भी दाखिल करवाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस एकादशी पर इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना खंडित हो सकता है व्रत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें