Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से 300 करोड़ रुपए का अनुमानित मुनाफा कमाया

March 22, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से 300 करोड़ रुपए का अनुमानित मुनाफा कमाया

अमृतसर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी वित्तीय अस्थिरता के दावों को खारिज करते कहा कि वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी से 300 करोड़ रुपए का अनुमानित लाभ कमाने की राह पर है। एक संवाददाता सम्मेलन में पीसीबी अध्यक्ष के सलाहकार आमिर मीर ने मीडिया रिपोटरें, विशेषकर भारत से आई रिपोटरें का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी से पीसीबी को वित्तीय नुक्सान हुआ है। उन्होंने इन दावों को दोहराने के लिए स्थानीय मीडिया की भी आलोचना की। आमिर मीर ने कहा कि भारतीय मीडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी से संबंधित पीसीबी की वित्तीय परेशानियों के बारे में दुष्प्रचार किया है। दुर्भाग्य से पाकिस्तानी मीडिया ने भी यही किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन पर पीसीबी के कोष से एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया, क्योंकि आईसीसी ने टूर्नामैंट से संबंधित सभी खचरें को पूरा किया।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें