Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chamba : भंजराड़ू बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव, बैठने की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

March 23, 2025

Chamba : भंजराड़ू बस स्टैंड पर यात्री सुविधाओं का अभाव, बैठने की व्यवस्था न होने से लोग परेशान

चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : जिला चम्बा के भंजराड़ू में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बस स्टैंड की सुविधा देने के लिए नए बस अड्डे का उद्घाटन तो सरकार की ओर से किया गया। परंतु सरकार यहां पर यात्रियों को बैठने की व्यवस्था भूल गया। यही कारण है कि बस यात्रियों को हर दिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भंजराड़ू स्थानीय बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि लंबे इंतजार के दौरान बैठने के लिए कोई बेंच की व्यवस्था नहीं है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे खासे परेशान होते हैं।

यात्रियों ने बताया कि बारिश के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। मजबूरी में उन्हें खड़े रहना पड़ता है। कई बार बसों के लेट होने से घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन कोई मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है। वही दूसरी ओर स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बैठने की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

वहीं दूसरी और कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है बहुत जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा ताकि बस यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें