Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हीरो रियल्टी ने रोहित किशोर को नया सीईओ नियुक्त किया

March 24, 2025

हीरो रियल्टी ने रोहित किशोर को नया सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी हीरो रियल्टी ने रोहित किशोर को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।

हीरो रियल्टी ने सोमवार को बयान में कहा कि किशोर को रियल एस्टेट उद्योग में 21 साल से अधिक का अनुभव है। किशोर एल्डेको प्रॉपर्टीज से हीरो रियल्टी में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने सीईओ के रूप में काम किया था।

एल्डेको से पहले, उन्होंने लोटस ग्रीन्स डेवलपर्स, मार्स डेवलपमेंट, एम3एम इंडिया और भारती रियल्टी सहित कई रियल एस्टेट कंपनियों में काम किया है।
हीरो रियल्टी ने लुधियाना, मोहाली और हरिद्वार में सफलतापूर्वक परियोजनाएं पूरी की हैं।

दिसंबर, 2018 में हीरो रियल्टी ने एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रवेश की घोषणा की थी।

हीरो रियल्टी, मौजूदा समय में दिल्ली-एनसीआर में कुछ परियोजनाओं को विकसित करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें