Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Justice Yashwant Verma के घर पहुंची 3 सदस्यीय जांच टीम, CJI ने गठित की थी कमेटी

March 25, 2025

Justice Yashwant Verma के घर पहुंची 3 सदस्यीय जांच टीम, CJI ने गठित की थी कमेटी

नेशनल डेस्क :  दिल्ली में उच्च न्यायालय के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पहुंची 3 सदस्यीय जांच टीम ने उनके खिलाफ चल रहे कैश मामले की जांच शुरू कर दी है। यह टीम, जिसे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने शनिवार को तीन जजों की कमेटी गठित किया गया था, जस्टिस वर्मा के खिलाफ कथित रूप से कैश मिलने के मामले की निष्पक्ष जांच करेगी। CJI ने इस मामले में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक 3 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय ने मामले में डिटेल रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इससे जुड़े दस्तावेज शनिवार देर रात अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिए थे। यह कदम उस समय उठाया गया जब जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से संदिग्ध रूप से नकद राशि मिलने की खबर आई थी।  इसके बाद, जांच टीम ने मामले की सघन जांच करने के लिए दिल्ली स्थित उनके घर का दौरा किया है।


जांच प्रक्रिया

जांच टीम ने जस्टिस वर्मा के घर पर पहुंच चुकी है । मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या कोई अनियमितता या कानून का उल्लंघन हुआ है। यह घटनाक्रम न्यायिक प्रणाली में विश्वास बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, और CJI की ओर से गठित समिति मामले को निष्पक्ष तरीके से जांचने का कार्य कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें