Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

देलठ पंचायत की महिलाएं हुई लामबंद, टिकरी मोड़ पर शराब के ठेके का किया कड़ा विरोध 

March 25, 2025

देलठ पंचायत की महिलाएं हुई लामबंद, टिकरी मोड़ पर शराब के ठेके का किया कड़ा विरोध 

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): रामपुर उपमंडल के अंतर्गत ननखड़ी की ग्राम पंचायत देलठ के टिकरी मोड़ पर खुले शराब के ठेके को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है। इसको लेकर मंगलवार को महिलाओं द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया।

महिलाओं ने बताया कि,इस संदर्भ में पहले भी टुडू, नोटी धार, कालीमाटी, दौवटी, मोतीबाग और देलठ के आठ महिला मंडलों ने संयुक्त रूप से एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा था लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज महिलाओं ने  इस ठेके को हटाने की मांग करते हुए कहा कि ठेके के नजदीक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ स्थित हैं। इसके अलावा, पास में ही एक राशन डिपो भी है, जिससे स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं नियमित रूप से गुजरते हैं।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

महिला मंडलों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब का ठेका होने के कारण यहां अक्सर नशेड़ी इकट्ठा होते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ता है। कई बार स्कूल और आईटीआई जाने वाली छात्राओं को शराबियों द्वारा छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। महिलाओं ने कहा कि ऐसे माहौल में युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा सकती है, जिससे समाज में नशे की प्रवृत्ति बढ़ सकती है।

ऐसे में महिलाओं ने एसडीएम से ठेके को बंद करने या इसे किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि यह ठेका उनके समाज और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें :- ‘भारत लेने जा रहा 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें