Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में एक बेटी के 50 से अधिक पालतू कुत्तों ने उसकी माँ पर किया हमला, हुई मौत

March 26, 2025

अमरीका में एक बेटी के 50 से अधिक पालतू कुत्तों ने उसकी माँ पर किया हमला, हुई मौत

पुएब्लो: कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुएब्लो काऊंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लावोन ‘डिमेंशिया’ से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी। ‘डिमेंशिया’ एक मानसिक रोग है जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है। शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ 3 फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में अकेला छोड़कर बाहर गई थी।

उसी दिन बाद में पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गए। इसके अलावा, लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे। जेसिका हॉफ के स्वामित्व वाले एक घर और एक अन्य संपत्ति की तलाशी लेने पर कुल 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कई बीमार और बेहद खराब स्थिति में थे। कुत्ताें और पक्षियों को अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने के बाद पशु नियंत्रण विभाग ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। जेसिका हॉफ को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का सीएम? बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें