Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather Updates: प्रचंड गर्मी की एंट्री… दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD का अपडेट

March 26, 2025

Today Weather Updates: प्रचंड गर्मी की एंट्री… दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD का अपडेट

Weather Updates : दिल्ली सहित देश के बहुत से हिस्सों में गर्मी पड़ने लगी है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगो को भीषण गर्मी का प्रकोप दिखने लगेगा। बता दे कि बीते दिन यूपी से लेकर दिल्ली तक कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है। दरअसल दिन में धूप निकलने के कारण तापमान में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आज आसमान साफ ​​रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बता दे कि IMD के अनुसार आज दिल्ली में आज भीषण गर्मी के बीच बुधवार को यह 38 से 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वही मौसम विभाग ने आज आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। बता दे कि मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में बनी रही।

हिमाचल प्रदेश में बढ़ी गर्मी

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के कारण लोगों को पसीना आने लगा है। मंगलवार को सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। वहीं अगर मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, धौलाकुआं और बिलासपुर के बरठीं में तापमान बढ़ने से लोगों को दिन में पसीना आना शुरू हो गया है। पहाड़ी इलाकों में भी पारा चढ़ा है। IMD के अनुसार आज को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। यहां गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। 28 से 31 मार्च तक राज्य भर में धूप खिली रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। बीते दिन राजधानी लखनऊ का तापमान 35.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

5 जिलों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। हिमाचल के पांच जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर, लाहौल स्पीति में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

देश के इन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में बिहार, राजस्थान, यूपी, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे भीषण गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि सप्ताह के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें