Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘राजनीति में राहुल गांधी जैसे नमूने होने चाहिए’, CM योगी का कांग्रेस नेता पर हमला

March 26, 2025

‘राजनीति में राहुल गांधी जैसे नमूने होने चाहिए’, CM योगी का कांग्रेस नेता पर हमला

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी को ‘नमूना’ कहा और आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर अयोध्या विवाद को जिंदा रखती है।

कांग्रेस नेता पर जमकर साधा निशाना 
एएनआई से एक साक्षात्कार में सीए योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को “भारत तोड़ो अभियान” करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं और देश में उनके इरादे साफ हैं। आदित्यनाथ ने यह भी कहा, “वह भारत के बाहर जाकर भारत की आलोचना करते हैं। अब देश ने उनकी वास्तविकता समझ ली है। भारतीय राजनीति में कुछ नामूने जैसे राहुल गांधी होने चाहिए, ताकि भारतीय जनता पार्टी का रास्ता हमेशा साफ और अच्छा बना रहे।”

श्रेष्ठ भारत बनाने की बात कौन करेगा?
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सरकारों के पिछले दशकों में किए गए वादों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत को एक शक्तिशाली देश बनाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, “भारत को श्रेष्ठ बनाने की बात कौन करेगा? कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि पिछले 6-10 दशकों में उन्होंने क्या किया था? उन्हें अपने दादा-दादी और पिता से पूछना चाहिए था कि उन्होंने वह काम क्यों नहीं किया।”

केंद्र ने वो काम किए, जो कांंग्रेस नहीं कर पाई 
योगी आदित्यनाथ ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह समझ लिया है कि कांग्रेस इस उद्देश्य को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून की समाप्ति और कुंभ मेले को बढ़ावा देने जैसे कदमों का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने वह काम किए हैं जो कांग्रेस नहीं कर पाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें