Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्शन और थ्रिल से भरा ‘Ground Zero’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन लॉन्च होगा टीजर

March 27, 2025

एक्शन और थ्रिल से भरा ‘Ground Zero’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन लॉन्च होगा टीजर

New poster ‘Ground Zero’ : एक्सेल एंटरटेनमेंट को पता है कि दर्शकों को कैसे जोड़े रखना है। आज सुबह ‘ग्राउंड जीरो’ का पहला पोस्टर आया, जिसमें इमरान हाशमी का इंटेंस लुक दिखा और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, जो फिल्म की एक और दमदार झलक देता है। इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि कल इसका टीज़र आ रहा है, जो सिनेमाघरों में सलमान खान की ‘सिकंदर’ के साथ अटैच होगा।

पिछले 50 सालों में BSF के सबसे जबरदस्त ऑपरेशनों में से एक से इंस्पायर्ड ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी BSF डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे के रोल में दिखेंगे। फिल्म में वो दो साल तक चली एक हाई-प्रोफाइल नेशनल सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशन को लीड करते नजर आएंगे। लेटेस्ट पोस्टर में इमरान का जबरदस्त बैटल-रेडी लुक सामने आया है जिसमें हथियार थामे, जबरदस्त इंटेंस एक्सप्रेशन के साथ, जो साफ इशारा करता है कि ग्राउंड जीरो एक्शन और इमोशन से भरपूर दमदार फिल्म होने वाली है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड जीरो, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। तेजस देओस्कर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी सिधवानी, अर्हान बगाती, टैलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने को-प्रोड्यूस किया है। ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें