Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा में उठी टीवी शो बिग बॉस को बंद करने की मांग

March 28, 2025

लोकसभा में उठी टीवी शो बिग बॉस को बंद करने की मांग

नई दिल्ली : भाजपा के अनिल फिरोजिया ने लोकसभा में टीवी शो बिग बॉस को दर्शकों और समाज के लिए घातक करार देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। शून्य काल में फिरोजिया ने कहा कि इस शो का व्यापक पैमाने पर प्रसारण किया जाता है, इस शो में दिखाई जाने वाली कथित आपत्तिजनक कथावस्तु से युवाओं और बच्चों पर बहुत गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सरकार से इस शो पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। भाजपा के सुशील कुमार कश्यप ने हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थ की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्य में यह समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। नशीले पदार्थों के सेवन के मामले में पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश का स्थान दूसरा हो गया है। स्कूली विद्यार्थियों में भी इस बुराई का असर देखा जा रहा है और एक सर्वेक्षण के अनुसार स्कूलों के नौ प्रतिशत विद्यार्थी नशे के इंजैक्शन लेते पाए गए हैं। युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। कश्यप ने कहा कि नशे की समस्या पर काबू पाने में राज्य प्रशासन असफल हो रहा है। उन्होंने सरकार से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की मांग की।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें