Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बागवान प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए समय पर करवाएं बीमा: डॉ. प्रमोद शाह

March 29, 2025

बागवान प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए समय पर करवाएं बीमा: डॉ. प्रमोद शाह

चम्बा(मोहम्मद आशिक़) : प्राकृतिक आपदाओं के कारण बागवानों को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। बागवानों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए समय पर अपनी फसलों का बीमा करवाना आवश्यक है।

उद्यान विभाग चंबा में कार्यरत उद्यान उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार बागवानों को प्राकृतिक आपदा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई हेतु विशेष सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने बागवानों से अपील की कि वे समयानुसार अपनी फसलों का बीमा करवाकर विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।

डॉ. शाह ने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण बागवानी को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ओलावृष्टि, भारी बारिश और बर्फबारी से फसलें प्रभावित होती हैं, जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में बीमा योजना बागवानों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है।

उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए बागवान नजदीकी उद्यान कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें