Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indigo flight में यात्री की मौत, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

March 29, 2025

Indigo flight में यात्री की मौत, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नेशनल डेस्क: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। खबर है कि इस फ्लाइट में एक यात्री की मौत हो गई। यात्री इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। शव को फ्लाइट से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया गया।

असम का रहने वाला था यात्री
एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार यात्री की पहचान सतीश बर्मन के रुप में हुई है जोकि असम में नलबारी का रहने वाला था। बीते कई दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। सतीश अपनी पत्नी और चचेरे दामाद केशव कुमार के साथ इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था।

पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी
दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2163 से शनिवार की सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद सतीश की तबीयत काफी बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। क्रू मेंबर्स ने पायलट को जानकारी दी, जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

मेडिकल टीम ने मृत घोषित किया 
इसके बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मेडिकल टीम तुंरत वहां पहुंची। यात्री की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें