Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

होशियारपुर में नूडल्स का चल रहा था लंगर, लोगों ने जमकर खाया, अब 10 बच्चों सहित 17 लोग बीमार

March 29, 2025

होशियारपुर में नूडल्स का चल रहा था लंगर, लोगों ने जमकर खाया, अब 10 बच्चों सहित 17 लोग बीमार

होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के गढ़शंकर उपमंडल के बीनेवाल गांव में शुक्रवार की शाम को लंगर (सामुदायिक रसोई) में खाना खाने के बाद 10 बच्चों सहित 17 लोग बीमार पड़ गये। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख ने शनिवार को बताया कि गांव के एक मंदिर में आयोजित लंगर में नूडल्स, पकौड़े और चाय खाने के बाद प्रभावित व्यक्तियों में पेट में ऐंठन और उल्टी सहित खाद्य विषाक्तता के लक्षण पाये हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले बिनेवाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, उसके बाद इलाज के लिए सिविल अस्पताल, गढ़शंकर रेफर कर दिया गया। डॉ. संतोख ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

लंगर में लोगों ने खाया था नूडल्स
मिली जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में लंगर में नूडल्स खाने से 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नूडल्स खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

फूड पॉइजनिंग की जताई जा रही आशंका
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीमार पड़ने की वजह पर अटकलों का बाजार गर्म है. फूड पॉइजनिंग की आशंका भी जताई जा रही है. जांच के बाद सही तस्वीर सामने आ पाएगी

ये भी पढ़ें: Punjab News: तरनतारन में 20 करोड़ की हेरोइन बरामद, बाइक पर लेकर जा रहा था युवक 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें