Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raashi Khanna ने सेट से पंजाबी अंदाज़ में दिया संकेत, प्रशंसकों ने नई भूमिका की लगाईं अटकलें

April 1, 2025

Raashi Khanna ने सेट से पंजाबी अंदाज़ में दिया संकेत, प्रशंसकों ने नई भूमिका की लगाईं अटकलें

मुंबई : राशि खन्ना इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस की जिज्ञासा बढ़ा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सेट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मज़ेदार अंदाज़ में खाना बनाते हुए पंजाबी सीखती नजर आईं। अभिनेत्री ने हाल ही में एक स्वादिष्ट और सेहतमंद दाल चिल्ला बनाते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, लेकिन सिर्फ़ खाना पकाने की वजह से ही सभी का ध्यान नहीं गया ,बल्कि पंजाबी बोलने की उनकी सहज आदत ने भी सबका ध्यान खींचा!

चीला पलटते हुए, राशि ने पोस्ट को कैप्शन दिया: “जब ज़िंदगी आपको शॉट्स के बीच में ब्रेक देती है, तो आप दाल चीला बनाते हैं!
सेट डायरी, शेफ़ मोड ऑन, और पंजाबी गपशप—कौन जानता था कि टाइमपास इतना टेस्टी भी हो सकता है?”

पोस्ट देखें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)


लेकिन जिस चीज़ ने उनके फ़ॉलोअर्स को सबसे ज़्यादा आकर्षित किया, वह थी उनकी मज़ेदार पंजाबी कमेंट्री:
“सत श्री अकाल! आज मेरे शॉट नू टाइम लाग रेहा ऐ, ते मैं आज दाल चिल्ला बना लवा। ऐ हैगा ऐ साडा स्वीट सा किचन ऑन सेट! तुआनू मैं रेसिपी दसदा, तुसी भी ट्राई करो!”

इस पोस्ट के बाद फैंस में उत्सुकता बढ़ गई और कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या राशि खन्ना किसी पंजाबी प्रोजेक्ट में नज़र आने वाली हैं? आखिरकार, वह तेलुगु, तमिल, हिंदी फिल्मों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा चुकी हैं, तो अब पंजाबी इंडस्ट्री में कदम रखना कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

इन्हीं अटकलों को और हवा देते हुए, राशि को हाल ही में एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिससे उनके किसी नए और रोमांचक प्रोजेक्ट का अंदाजा लगाया जा रहा है। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता और उसमें एक पत्रकार की उनकी दमदार भूमिका के बाद, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह अगला कौन-सा चैलेंज लेने वाली हैं।

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इतना जरूर तय है कि राशि खन्ना अपनी एनर्जी, डेडिकेशन और नए अनुभवों के लिए जुनून के साथ हमेशा फैंस को चौंकाती रहती हैं। फिर चाहे कोई नई भाषा सीखना हो या सेट पर कुछ खास पकाना, वह कभी भी अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने से पीछे नहीं हटतीं।

ये भी पढ़ें- रयान गॉसलिंग स्टारर ने भारत में कमाए 53 करोड़, दुनियाभर में $430 मिलियन का आंकड़ा पार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें