Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवार ने निजी अस्पताल पर लगाया गलत टीका लगाकर मरीज की जान लेने का आरोप

April 2, 2025

परिवार ने निजी अस्पताल पर लगाया गलत टीका लगाकर मरीज की जान लेने का आरोप

पटियाला: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति गठबंधन के अध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ और उनके साथियों ने आरोप लगाया है कि पातड़ां स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही के कारण 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाए। पटियाला मीडिया क्लब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए परमजीत सिंह कैंथ तथा उक्त महिला के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि महिला को पेट दर्द की शिकायत के बाद वह अस्पताल में ले गए थे। अस्पताल ने 15 हजार रुपए का उपचार पैकेज दिया, जिसके बदले में उन्होंने आनलाइन माध्यम से 5 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

उन्होंने दावा किया कि महिला की मौत गलत इंजैक्शन लगाने के कारण हुई और डॉक्टरों ने उन पर महिला का अंतिम संस्कार करने का दबाव बनाया तथा पोस्टमार्टम भी नहीं किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए परमजीत सिंह कैंथ ने बताया कि यह मरीज गांव देदना का रहने वाला है और काफी संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान, डिप्टी कमिश्नर पटियाला, डीएसपी पातड़ां व सभी उच्च प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से शिकायत की है तथा डीएसपी पातड़ां को लिखित शिकायत दी है, लेकिन मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को अपील की है कि वह पटियाला जिले से संबंधित हैं और उन्हें इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करके अस्पताल की मान्यता रद्द करनी चाहिए और कानूनी प्रावधानों के तहत डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले में जब अस्पताल के डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मरीज टीबी से पीड़ित था और हमने उसे दर्द निवारक इंजैक्शन दिया था। सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर 40 लोग आकर आपको घेर लें तो आप सिर्फ हाथ जोड़कर माफी ही मांग सकते हैं, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। यही बात हमारे साथ हुई है। इसलिए सभी आरोप झूठे हैं।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें