Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल हुआ पास, समर्थन में पड़े 288 वोट

April 3, 2025

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल हुआ पास, समर्थन में पड़े 288 वोट

नई दिल्ली: देशभर के वक्फ बोर्डों में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पारित हो गया। 12 घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद वोटिंग करवाई। इस दौरान बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, वहीं विरोध में 232 वोट पड़े और इस तरह रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें