Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bajaj Auto की मार्च में वाहन बिक्री 1% बढ़कर 3,69,823 इकाई पर पहुंची 

April 3, 2025

Bajaj Auto की मार्च में वाहन बिक्री 1% बढ़कर 3,69,823 इकाई पर पहुंची 
नई दिल्ली: मार्च में निर्यात सहित बजाज ऑटो की कुल वाहन बिक्री साल-दर-साल आधार पर 1 प्रतिशत बढ़कर 3,69,823 इकाई हो गई। मार्च 2024 में इसने 3,65,904 वाहन बेचे।
पुणे स्थित ऑटो निर्माता ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कहा कि कुल घरेलू बिक्री (वाणिज्यिक वाहनों सहित) पिछले महीने 2,21,474 इकाई पर स्थिर रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 2,20,393 इकाई थी। समीक्षाधीन महीने में कुल निर्यात दो प्रतिशत बढ़कर 1,48,349 इकाई हो गया, जबकि मार्च 2024 में यह 1,45,511 इकाई था।
वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने सात फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 46,50,966 यूनिट्स बेचीं, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 43,50,933 था। वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू बिक्री बढ़कर 27,87,685 इकाई हो गई जबकि निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 18,63,281 इकाई हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें