Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘दिल्ली की गलियों में’: Anand L Rai ने ‘Tere Ishq Mein’ से एक नई झलक की साझा

April 3, 2025

‘दिल्ली की गलियों में’: Anand L Rai ने ‘Tere Ishq Mein’ से एक नई झलक की साझा

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर आनंद एल राय अपनी खास शैली के लिए जाने जाते हैं—वह असली, जड़ों से जुड़ी और गहरी भावनात्मक कहानियों को ऐसे परदे पर उतारते हैं, जैसी कोई और नहीं कर सकता। उनकी अगली निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’, जिसमें धनुष और कृति सेनन, शंकर और मुक्ति के किरदारों में नजर आएंगे। एक ऐसी प्रेम कहानी होने का वादा करती है जो- तीव्र, भावुक और बड़े पर्दे पर प्यार के अर्थ को फिर से परिभाषित करती है। 28 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोरों पर है। टीम दिल्ली की नब्ज को उसके शुद्धतम रूप में कैद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रशंसकों को पर्दे के पीछे के पलों से जोड़े रखते हुए, आनंद एल राय ने हाल ही में राजधानी की संकरी, चहल-पहल भरी गलियों से एक ऑन-सेट तस्वीर साझा की। सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करते हुए, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “तेरी गलियों में… तेरे इश्क में,” जो फिल्म की अपने लोकेशन से गहरी जुड़ाव को दर्शाता है। वास्तविक लोकेशन्स पर शूटिंग करना हमेशा से आनंद एल राय की सिनेमेटिक शैली का अहम हिस्सा रहा है, और तेरे इश्क में भी इस परंपरा को बरकरार रखते हुए शहर की असली झलक, ध्वनियों और आत्मा को सीधे पर्दे पर उतारने वाली है।

आनंद एल राय को अपनी कहानियों को भारत के दिल में बसाने के लिए जाना जाता है। वह भव्य सेट्स की बजाय असली लोकेशन्स को प्राथमिकता दी है। उनकी फ़िल्में – चाहे तनु वेड्स मनु, रांझणा और अतरंगी रे जैसी उनकी फिल्मों ने इस बात को साबित किया है कि जब किरदारों की दुनिया उन्हीं गलियों में सांस लेती है, जहां वे जन्मे और पले-बढ़े हैं, तो वह कहानी और भी प्रामाणिक लगती है। कानपुर से वाराणसी तक, उनके सिनेमा ने इन शहरों की गलियों, घरों और संस्कृति को ऐसे चित्रित किया है कि वे खुद एक किरदार बन जाते हैं। तेरे इश्क में के साथ, वह एक बार फिर इस इमर्सिव स्टोरीटेलिंग तकनीक को अपनाते हुए फिल्म में बैकड्रॉप और पात्रों की भावनाओं के बीच गहरा तालमेल बिठा रहे हैं।

‘तेरे इश्क में’ राय की अपनी मशहूर रांझणा टीम – धनुष, ए.आर. रहमान, लेखक हिमांशु शर्मा और गीतकार इरशाद कामिल के साथ फिर से वापसी करते हुए, इस उत्सुकता को और बढ़ाते हुए, पुरानी यादों और उत्साह का माहौल बना रहे हैं। हाल ही में जारी किए गए किरदारों के टीज़र ने पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी जगा दी है, जिससे यह फिल्म एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बनने की ओर बढ़ रही है।

‘तेरे इश्क में’ के अलावा, आनंद एल राय और उनका प्रोडक्शन हाउस कलर येलो प्रोडक्शंस, आदर्श गौरव और शनाया कपूर अभिनीत ‘तू या मैं’ की तैयारी में भी जुटा है। एक ओर जहां तेरे इश्क में एक असली और भावनात्मक प्रेम गाथा होगी, वहीं तू या मैं एक रोमांचक डेट फ्राइट फिल्म होगी। दो बिल्कुल अलग लेकिन प्रभावशाली प्रेम कहानियों के साथ, राय लगातार ऐसी कहानियां पेश कर रहे हैं जो व्यक्तिगत भी हैं, सार्वभौमिक रूप से दिल को छूने वाली भी, और सिनेमाई रूप से बेहद आकर्षक होने का वादा करती हैं।

ये भी पढ़ें- अब बिहार से दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल लेगें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें