Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Summer Vacation News 2025 : छात्रों की बल्ले- बल्ले, 30 अप्रैल से बंद होने जा रहे School

April 10, 2025

Summer Vacation News 2025 : छात्रों की बल्ले- बल्ले, 30 अप्रैल से बंद होने जा रहे School

नेशनल डेस्क : देशभर में ठंड पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। वहीं अब गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अगर हम बात भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की करें तो पश्चिम बंगाल में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण लोग परेशान हैं, खासकर छोटे बच्चे जो स्कूल जाने के दौरान लू और अत्यधिक गर्मी के खतरे का सामना कर रहे हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इस नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक अहम फैसला लिया है। अब राज्य के सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगी। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

छुट्टियों की जल्दी घोषणा का कारण

दरअसल, आम तौर पर पश्चिम बंगाल में गर्मी की छुट्टियां मई के अंत या जून की शुरुआत में दी जाती थीं, लेकिन इस साल असहनीय गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे लू चलने का खतरा भी बढ़ गया है।

CM को स्कूल का संदेश

वहीं इस भीषण गर्मी को देखते हुए CM ममता बनर्जी ने स्कूल प्रशासन से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें गर्मी से बचाने के लिए उचित व्यवस्था करें। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई का मौका देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मुख्य बिंदु …

  • गर्मी की छुट्टियां: 30 अप्रैल से शुरू होंगी।
  • लागू: सभी प्राथमिक और उच्च विद्यालयों पर।
  • कारण: असहनीय गर्मी और लू के खतरे से बच्चों की सुरक्षा के लिए।
  • सरकार की सलाह: बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें