Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

NEET Re-Exam : छात्र को वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा, मांगे 30 हजार

June 21, 2026

NEET Re-Exam : छात्र को वीडियो कॉल पर पेपर दिखाने का दावा, मांगे 30 हजार

NEET UG Re Exam Leak informantion : अजमेर। प्रश्नपत्र लीक होने के बाद रद्द हुई NEET-UG परीक्षा की पुनर्परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे होनी है। इस परीक्षा के शुरू होने से पहले ही पेपर लीक होने या अफवाहों की सूचनाएं आनी शुरू हो गई हैं।

इस बार अजमेर से आई सूचना

इस बार मामला राजस्थान के अजमेर का है। इसने अभ्यर्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार एक कॉलर ने NEET-UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले एक छात्र से संपर्क कर वीडियो कॉल पर प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किया। इसके बदले में आरोपी ने 30 हजार रुपये की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही अजमेर पुलिस हरकत में आ गई और जांच के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।

एबीवीपी सदस्य ने की पुलिस को शिकायत

डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और एबीवीपी सदस्य कृष्ण सिंह ठाकुर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कॉलर के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड और वीडियो कॉल से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) हिमांशु जागीद ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (NEET UG Re Exam Leak informantion)

दूसरा पक्ष- छात्रों को कर रहे गुमराह

पुलिस कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कॉल में दिखाया गया प्रश्नपत्र वास्तविक था या नहीं। पुलिस के शुरुआती आकलन के अनुसार यह NEET-UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को गुमराह कर उनसे पैसे ऐंठने की साजिश हो सकती है। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से किसी भी ऐसे प्रलोभन या दावे के झांसे में न आने की अपील की है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें