Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप’ सरकार पंजाब को देश का पहला नशा मुक्त राज्य बनाएगी : वित्त मंत्री

April 4, 2025

‘आप’ सरकार पंजाब को देश का पहला नशा मुक्त राज्य बनाएगी : वित्त मंत्री

AAP Government: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार नशीली दवाओं के खतरे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है, जिसने पिछली सरकारों के दौरान राज्य को त्रस्त कर दिया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग के साथ नशे को खत्म करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रहे नशा विरोधी अभियान की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया।

मंत्री चीमा ने बताया कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत पूरे पंजाब में 2,851 मामले दर्ज किए गए हैं और नशीली दवाओं के व्यापार में शामिल 4,765 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, सरकार ने नशीली दवाओं के पैसे का उपयोग करके बनाई गई 55 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने 191 किलोग्राम हैरोइन, 2670 किलोग्राम भुक्की और 92 किलोग्राम अफीम और 5.93 करोड़ की ड्रग मनी बरामद किए है।

नशा मुक्त पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए चीमा ने कहा कि सरकार न केवल नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है बल्कि इस लड़ाई में जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं की चल रही कटाई के कारण अरविंद केजरीवाल ने ग्रामीण अभियान एक महीने बाद शुरू करने की घोषणा की है जो अब मई में शुरू होगी। हालांकि, शहरी अभियान चल रहा है और लुधियाना समेत अन्य शहरों में बड़े पैमाने पर जागरूकता रैलियां हो रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें