Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, फूट-फूटकर रोई पत्नी, राकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

April 5, 2025

पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, फूट-फूटकर रोई पत्नी, राकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

नेशनल डेस्क: हिन्दी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज किया गया, जहां उनके बेटे कुणाल ने पवन हंस श्मशान घाट में उन्हें मुखाग्नि दी। मनोज कुमार को उनके योगदान के लिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

 

अमिताभ बच्चन की आंखें भी हुई नम
मनोज कुमार को राष्ट्र भक्ति से भरपूर फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, जो अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए, उनके साथ अन्य प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों ने भी मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें अरबाज खान अपने पिता सलीम खान के साथ, सुभाष घई, राजपाल यादव, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा जैसे कई कलाकार शामिल थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन और अन्य कलाकारों की आंखें भी नम हो गईं।

 

फूट-फूटकर रोई पत्नी
अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया, जहां परिवार और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी पत्नी शशि गोस्वामी की हालत बहुत ही भावुक थी। शशि ने रोते हुए अपने पति को अंतिम विदाई दी और उन्हें माला पहनाकर, उन्हें अंतिम बार चूमा। यह दृश्य सभी के दिल को छूने वाला था।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

वह हमेशा एक लीजेंड रहे- सुभाष घई
अभिनेता मनोज ‘भारत’ कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा, “वह हमेशा एक लीजेंड रहे, हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया और लोगों को यह दिखाकर प्रेरित किया कि भारत क्या है और भारत कैसा होना चाहिए।”

मनोज कुमार की संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज कुमार ने अभिनय और फिल्म निर्माण के साथ-साथ रियल एस्टेट निवेश के जरिए भी अच्छी दौलत इकट्ठा की। उनकी कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 170 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

सिनेमा की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी
उन्होंने 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इसके बाद अपने अभिनय और निर्देशन के जरिए सिनेमा की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी। मनोज कुमार के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, और उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें