Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 फरवरी के अंत तक चीनी बॉन्ड बाजार में डिपॉजिटरी  बैलेंस 1800 खरब युवान से अधिक

April 6, 2025

2025 फरवरी के अंत तक चीनी बॉन्ड बाजार में डिपॉजिटरी  बैलेंस 1800 खरब युवान से अधिक

चीनी जन बैंक द्वारा हाल ही में जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार इस फरवरी में चीन के बॉन्ड बाजार में विभिन्न किस्मों के 66 खरब 67 अरब 1 करोड़  युवान लागत के बॉन्ड जारी किये। इस फरवरी के अंत तक बॉन्ड बाजार में डिपॉजिटरी बॉन्ड बैलेंस 1805 खरब युवान था।

फिलहाल चीन के बॉन्ड बाजार के आकार में स्थिर वृद्धि देखी गयी। चीनी जन बैंक के अनुसार इस फरवरी में 9 ख़रब 77अरब 56 करोड़ युवान के राष्ट्रीय बॉन्ड जारी किये गये, 13 ख़रब 5 अरब 73 करोड़ स्थानीय सरकारी बॉन्ड जारी किये गये, 8 खरब 34 अरब 30 करोड़ वित्तीय बॉन्ड जारी किये गये और 8 खरब 5 अरब 85 करोड़ युवान कंपनी क्रेडिट बॉन्ड जारी किये गये।

इसके अलावा इस फरवरी के अंत तक चीनी बॉन्ड बाजार में बाहरी संस्थाओं का डिपॉजिटरी बैलेंस 43 खरब युवान रहा, जो कुल बैलेंस का 2.4 प्रतिशत था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें: कपड़ा प्रेस करने वाले के खाते से हुआ 598 करोड़ लेन-देन, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें