
पंजाब डेस्क: राज्य में पुलिस थानों के पास धमाकों की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बटाला में किला लाल सिंह थाने के पास धमाका होने की खबर है। यह धमाका रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को हुआ। आस-पास के लोगों ने बताया है कि उन्होंने जोरदार धमाका सुना।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि लगातार 3 बार धमाकों की घटना के चलते पुलिस अलर्ट पर है। इस बीच बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने एक पोस्ट शेयर कर इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका थाने के सामने से गुजर रही नहर के दूसरी तरफ हुआ है, जिसके सिलसिले में बटाला पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बब्बर खालसा ने ली धमाके की जिम्मेदारी
बटाला में हुए धमाके के बाद बीकेआई ने इसकी जिम्मेदारी ली है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने इसमें कहा है कि “मैं, हैप्पी पटियाल, मन्नू अगवान और हैप्पी नवांशहरी, कल रात किला सिंह सिंह थाने के पास हुए रॉकेट लॉन्चर हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।”
पोस्ट में आगे कहा गया है कि यह यूपी पीलीभीत और बटाला में मुठभेड़ में मारे गए सिंहों का बदला है। हालांकि, सवेरा इस पोस्ट के बारे में कोई पुष्टि नहीं करता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...