Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ghazipur में भीषण सड़क हादसा: 45 यात्रियों से भरी Tourist Bus पलटी, एक की मौत, 30 लोग घायल

April 9, 2026

Ghazipur में भीषण सड़क हादसा: 45 यात्रियों से भरी Tourist Bus पलटी, एक की मौत, 30 लोग घायल

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां, वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर नैसारे गांव के पास एक टूरिस्ट बस अचानक पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं. मिली जानकारी के अनुसार यह बस महाराष्ट्र से नेपाल जा रही थी और इसमें लगभग 45 यात्री सवार थे।

हादसा कैसे हुआ
पुलिस के अनुसार, यह बस महाराष्ट्र के जलगांव से आए यात्रियों को लेकर चल रही थी। ये सभी लोग पहले वाराणसी गए थे और वहां से नेपाल के काठमांडू घूमने के लिए गए थे। जब यह बस वापस वाराणसी की ओर लौट रही थी, तभी नंदगंज क्षेत्र में नैसारे गांव के पास अचानक सामने एक बोलेरो गाड़ी आ गई। उसे बचाने की कोशिश में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया।

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस
नियंत्रण बिगड़ने के कारण बस सीधे डिवाइडर से टकरा गई और फिर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

तुरंत शुरू हुआ राहत और बचाव कार्य
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घायलों की हालत गंभीर
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

अधिकारी भी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों से पूरी जानकारी ली।

दो बसों से गए थे यात्री नेपाल
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव और आसपास के गांवों से करीब 95–96 लोग दो बसों में सवार होकर यात्रा पर निकले थे। ये लोग पहले चित्रकूट में दर्शन करने गए, फिर तीन दिन पहले काठमांडू (नेपाल) पहुंचे।

वापसी में हुआ हादसा
बुधवार देर रात ये सभी लोग दो बसों में सवार होकर वाराणसी के लिए वापस निकल रहे थे। इसी दौरान गुरुवार को सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें