इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने मीडिया में चल रही उन खबरों पर नाराजगी जताई है, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान ने युद्धविराम (सीजफायर) के लिए 10 शर्तें रखी हैं। ट्रंप ने इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और फर्जी बताया। उन्होंने मीडिया संस्थानों जैसे The New York Times और CNN पर आरोप लगाया कि वे गलत खबरें फैलाकर शांति वार्ता को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि ऐसा कोई “10 सूत्रीय प्लान” असल में मौजूद ही नहीं है।
ट्रंप ने कहा- सब कुछ फर्जी है
ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मीडिया ने जो 10 शर्तें बताई हैं, वे पूरी तरह झूठी और बनाई गई हैं। उनका कहना है कि इन खबरों का मकसद शांति प्रक्रिया में शामिल लोगों को बदनाम करना है।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 9, 2026
अमेरिकी सेना अपनी जगह पर ही रहेगी
ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत कम नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि सभी अमेरिकी सैनिक, जहाज और विमान अपनी जगह पर ही रहेंगे। हथियार और गोला-बारूद भी वहीं मौजूद रहेंगे। जरूरत पड़ने पर दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उनका कहना है कि अमेरिका पहले से ही कमजोर हो चुके दुश्मन पर नजर बनाए रखेगा।
समझौता नहीं हुआ तो बड़ा हमला होगा
ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो वह पहले से ज्यादा खतरनाक और बड़ा होगा।
साथ ही उन्होंने दो बातें दोहराईं जिसमें ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे। Strait of Hormuz खुला और सुरक्षित रहना चाहिए।
युद्धविराम पर बढ़ा खतरा
ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खतरे में पड़ गया है। ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने शर्तों का पालन नहीं किया। इसी वजह से ईरान ने Strait of Hormuz को फिर से बंद कर दिया है। इसका असर कई देशों के सैकड़ों जहाज रास्ते में फंस गए। ईरान ने धमकी दी कि बिना अनुमति कोई जहाज गुजरा तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा
ईरान का अमेरिका पर नया आरोप
ईरान ने यह भी कहा कि अमेरिका ने पहले लेबनान को भी सीजफायर में शामिल किया था, लेकिन अब वह इससे मुकर रहा है। इस बीच Israel ने लेबनान में Hezbollah के ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कई लोगों की मौत हुई।
ईरान की कथित 10 शर्तें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने युद्धविराम के लिए ये 10 शर्तें रखी थीं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...