Kerala Elections 2026 Live: तिरुवनंतपुरमः केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम छह बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवशय़क प्रबंध किये हैं और मतदान-केंद्रो पर चुनाव अधिकारी मतदाताओं का स्वागत कर रहे हैं। राज्य के सभी मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाता अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने के लिए पहुंचने शुरू हो गये हैं।
3 बजे तक 62.71 फीसदी हुई वोटिंग
केरल में वोटिंग के 3 बजे तक के आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों को मुताबिक 3 बजे तक 62.71 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीजेपी को लेकर कही ये बात
#WATCH तिरुवनंतपुरम, केरलम | विधानसभा चुनावों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “…BJP यहां कोई मायने नहीं रखती। यह एक ऐसा राज्य है जहां विधानसभा में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है… यह लड़ाई मौजूदा LDF सरकार और उसे चुनौती दे रही UDF के बीच है…” https://t.co/mzXUxR9CMB pic.twitter.com/DDweMamHLx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
केरल में दोपहर 1 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान केंद्र में वोटरों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक केरल में 49.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने डाला वोट
#WATCH केरलमचुनाव 2026 | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। pic.twitter.com/30lEfjnGN1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
अलग-अलग विधानसभा सीटों का आया वोटिंग प्रतिशत
केरल के अलग-अलग विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत सामने आया है। जिसमें पिछले तीन घंटों के अंदर का वोटिंग प्रतिशत दिखाया गया है। पहले तीन घंटे में कुल मतदान 16.23 फीसदी हुआ है।
• तिरुवनंतपुरम: 16.23%
• कोल्लम: 16.04%
• पथानामथिट्टा: 17.25%
• आल्लप्पुझा: 17.90%
• कोट्टयम: 17.39%
• इडुक्की: 16.97%
• एर्नाकुलम: 17.80%
• त्रिशूर: 17.26%
• पाल्लक्काड: 17.74%
• मल्लप्पुरम: 16.89%
• कोझिकोड: 17.68%
• वायनाड: 16.77%
• कन्नूर: 17.45%
• कासरगोड: 16.50%
केरलम भाजपा अध्यक्ष ने चुनाव लेकर कही ये बात…
#WATCH केरलम भाजपा के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, “यह एक बेहद अहम चुनाव है। मुझे खुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूं… मैं हर वोटर से गुज़ारिश करता हूं कि वे इस अहम चुनाव में अपना वोट डालें और अपने वोट को बदलाव का ज़रिया… https://t.co/Wbec4KhvHf pic.twitter.com/kU9THL0PuH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
चुनाव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं लोग
(केरल) CPI सांसद पी. संतोष कुमार ने गुरुवार को भरोसा जताया कि केरल चुनावों में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट 90 सीटें जीतेगा, जिसके लिए आज सुबह ही वोटिंग शुरू हुई है। मीडिया से बात करते हुए कुमार ने कहा कि ये चुनाव विकास के एजेंडे पर आधारित थे, जबकि BJP की सांप्रदायिक राजनीति और UDF के बांटने वाले एजेंडे को लोगों ने स्वीकार नहीं किया।
“2.70 करोड़ से ज़्यादा केरलवासी विधानसभा चुनावों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। LDF को उम्मीद है कि वह राज्य में अपनी सरकार बरकरार रखेगी। हमें 90 से ज़्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है। यह चुनाव विकास के एजेंडे पर आधारित था। BJP की सांप्रदायिक राजनीति और UDF के बांटने वाले एजेंडे को लोगों ने स्वीकार नहीं किया। कुल मिलाकर, यह चुनाव शांतिपूर्ण रहा है… केरल की जनता एक बार फिर BJP को नकार देगी।
अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र में हम बहुत स्पष्ट बहुमत से जीतेंगेः स्वास्थ्य मंत्री
#WATCH पथानामथिट्टा, केरलम: राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज केरलम ने कहा,’अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र में हम बहुत स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे। हमारा बहुमत 2021 में मिले बहुमत से भी अधिक होगा। निश्चित रूप से हम जीतेंगे।” https://t.co/NS3o3qU1Um pic.twitter.com/EvxhNY5KKO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज केरलम ने कहा,’अरनमुला निर्वाचन क्षेत्र में हम बहुत स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे। हमारा बहुमत 2021 में मिले बहुमत से भी अधिक होगा। निश्चित रूप से हम जीतेंगे।
#WATCH | केरल चुनाव 2026 | नेमोम से मंत्री और LDF उम्मीदवार वी. शिवनकुट्टी, और अभिनेता मोहनलाल मतदान के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदवनमुगल स्थित एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। pic.twitter.com/dR0RewREdr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
महासचिव एम.ए. बेबी ने डाला अपना वोट
#WATCH तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव 2026 | CPI(M) के महासचिव एम.ए. बेबी ने अपना वोट डाला। pic.twitter.com/opJl8yibTH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 9, 2026
कुल 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं
आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर पर मतदान करने की सुविधा प्रदान की है तथा उनके लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गयी है।राज्य की 126 सीटों के लिए कुल 890 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में 30,471 मतदान केंद्र बनाये गये। कुल मतदाताओं की संख्या 2.71 करोड़ हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं।
मतगणना 4 मई को…
केरल में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के बीच हैं हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी यहां जोर आजमाइश कर रही है। सभी उम्मीदवारों के चुनावी किस्मत का फैसला मतदाता आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। मतगणना चार मई को होगी और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...