Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

केरलम में 500 से अधिक स्पा सेंटरों में छापेमारी, पांच गिरफ्तार

October 18, 2026

केरलम में 500 से अधिक स्पा सेंटरों में छापेमारी, पांच गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम: केरलम पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 586 स्पा में छापेमारी की और इस दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, राज्य में संचालित कुल 821 स्पा में से 586 का शनिवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में 14 मामले दर्ज किए गए।

बयान में कहा गया कि ‘ऑपरेशन स्पा’ नाम से चलाया गया यह विशेष अभियान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) पी. विजयन के निर्देश पर आयोजित किया गया। पुलिस के मुताबिक, सबसे अधिक छापेमारी और गिरफ्तारियां कोझिकोड शहर में हुईं। वहां 87 में से 70 स्पा की जांच की गई, जिसके बाद चार मामले दर्ज किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बयान के अनुसार, मलप्पुरम जिले में 78 में से 71, त्रिशूर जिले में 58 में से 56 और पलक्कड़ जिले में 71 में से 55 स्पा में छापेमारी की गई। पुलिस ने बताया कि पथनमथिट्टा और अलाप्पुझा में तीन-तीन, एर्णाकुलम ग्रामीण में दो तथा कोट्टयम और इडुक्की जिलों में एक-एक मामला दर्ज किया गया। बयान में कहा गया कि नियमों का पालन नहीं करने वाले 44 स्पा को नोटिस भी जारी किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, एडीजीपी ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें