Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman Khan की स्टारडम का कमाल, ‘सिकंदर’ ने भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

April 7, 2025

Salman Khan की स्टारडम का कमाल, ‘सिकंदर’ ने भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

एंटरटेनमेंट डेस्क: सिकंदर की रिलीज़ के साथ ही सलमान खान की स्टारडम खुलकर सामने आ गई है। फैंस ने एक बार फिर दिखा दिया कि भाईजान के लिए उनका प्यार कितना जबरदस्त है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और हर दिन कोई न कोई नया माइलस्टोन पार कर रही है। अब सलमान खान की जबरदस्त स्टारडम की बदौलत फिल्म ने इंडिया में ₹100 करोड़ नेट का बड़ा माइलस्टोन भी पार कर लिया है।

हाँ, अपने आठवें दिन ‘सिकंदर’ ने इंडिया में ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सलमान खान की जबरदस्त स्टारडम का एक और बड़ा सबूत है, जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह छाई हुई है। वैसे तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़ का आंकड़ा रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही पार कर लिया था।

इसके साथ ही सलमान खान के नाम लगातार 18 फिल्में ₹100 करोड़ क्लब में शामिल कराने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये सिलसिला 2010 में आई ‘दबंग’ से शुरू हुआ था और तब से भाईजान ने एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

ये वाकई में ऐसा कारनामा है जो सिर्फ सलमान खान ही कर सकते हैं—उनकी स्टारडम आज भी उतनी ही चमकदार है। ये साबित करता है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का कोई मुकाबला नहीं है, और उनके फैंस के बीच जो पकड़ है, वो लाजवाब है। एक बार फिर भाईजान की स्टार पावर ने अपना असर दिखाया है, और ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है।

ये भी पढ़ें: Ghazipur में भीषण सड़क हादसा: 45 यात्रियों से भरी Tourist Bus पलटी, एक की मौत, 30 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें