
हरियाणा के करनाल में एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में कमरे में रखे प्रत्येक सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मामला सदर बाजार का है। जहां किराए के मकान में रह रहे युवक का पूरा सामान आग में जल कर राख हो गया। युवक ने बताया कि आग गैस के कारण लगी थी।
युवक ने सुबह के समय में स्वयं के लिए चावल बनाने के लिए कुकर गैस पर चढ़ाया था। गैस ऑन करके युवक बाथरूम में चला गया, वापस आकर कमरे को देखा तो चारों तरफ आग लगी हुई थी। युवक ने हड़बड़ी में कमरे से बाहर आकर मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया।
जिसके बाद तुरंत ही सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने के प्रयास में जुट गई। दमकल के समय रहते पहुंच जाने के कारण आग पड़ोसियों के कमरों तक नहीं पहुंची। हालांकि आग लगने से मकान के लोगों के बीच हड़कंप मच गया। साथ ही लोगों के बीच डर का माहौल भी बन गया था।
करनाल में रह रहे प्रवासी युवक ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यूपी निवासी संजू भेलपुरी बेचने का काम करता था। कमरे में आग लगने से युवक का फोल्डिंग, फ्रीज,कपड़े, मोबाइल था तक के युवक ने भांजी की शादी के लिए 50 हजार रुपए जमा किए थे, वो भी जलकर राख हो गए।
मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में जानमाल का हानि नहीं हुई है। हालांकि संजू को भरी नुकसान हुआ है। उसे नए सिरे से सब प्रारंभ करना पड़ेगा। इस हादसे में कमरे में रखा प्रत्येक सामान जलकर राख में तब्दील हो गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...