Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे के स्कूल में लगी आग, हाथ-पैर झुलसे, सारी मीटिंग कैंसिल कर सिंगापुर रवाना हुए… पवन कल्याण

April 8, 2025

बेटे के स्कूल में लगी आग, हाथ-पैर झुलसे, सारी मीटिंग कैंसिल कर सिंगापुर रवाना हुए… पवन कल्याण

अमरावती। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री-अभिनेता पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर के सिंगापुर स्थित स्कूल में आग लग गई, जिसमें वह झुलस गया। पवन कल्याण की पार्टी जन सेना के अनुसार, इस घटना में सात वर्षीय शंकर के हाथ और पैर झुलस गए हैं। उसे धुएं के कारण भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अल्लूरी सीतारामराजू जिले के दौरे पर गए अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण को यह खबर मिली। वे जिले के अपने दौरे को बीच में छोड़कर सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। जन सेना के अनुसार, पार्टी नेताओं ने उन्हें सिंगापुर रवाना होने का सुझाव दिया। हालांकि, पवन कल्याण ने नेताओं से कहा कि उन्होंने सोमवार को आदिवासियों से वादा किया था कि वे अराकू के पास कुरीडी गांव का दौरा करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन की व्यवस्था कर दी गई है, इसलिए वे सिंगापुर रवाना होने से पहले यह काम कर लेंगे।

जन सेना के नेताओं ने बताया कि आदिवासी क्षेत्र का दौरा पूरा करने के बाद पवन कल्याण विशाखापत्तनम पहुंचेंगे और सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। शंकर का जन्म पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा से 2017 में हुआ था। वह अभिनेता के चार बच्चों में सबसे छोटे हैं। पवन कल्याण की एक बेटी पोलेना और एक बेटा मार्क शंकर है, जो अन्ना लेझनेवा से हैं। अन्ना लेझनेवा रूसी नागरिक हैं, जिनसे कल्याण ने साल 2013 में शादी की थी। अभिनेता-राजनेता की दूसरी पत्नी रेणु देसाई से एक बेटा अकीरा और एक बेटी आध्वा है, जिनसे उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया था।

इस बीच, राज्य के शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि वह सिंगापुर के एक स्कूल में आग लगने की घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं, जिसमें पवन कल्याण के बेटे शंकर झुलस गए हैं। लोकेश ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस कठिन समय में परिवार को शक्ति मिले और उनके लिए प्रार्थनाएं।‘

ये भी पढ़ें: पटियाला के 12 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें