Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा फोकस, 14 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का पंजीकरण

April 9, 2025

अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर रहेगा फोकस, 14 अप्रैल से शुरू होगा यात्रियों का पंजीकरण

Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 रक्षाबंधन तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए श्री अमरनाथ श्रइन बोर्ड द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियां को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने बताया कि श्री अमरनाथ जी श्रइन बोर्ड की ओर से पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के डाक्टरों (जो अमरनाथ यात्र पर जाने वाले श्रद्धालुओं का मैडीकल करेंगे) की सूची श्रइन बोर्ड की आफिशियल वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अमरनाथ जाने वाले यात्री बोर्ड द्वारा तय डाक्टरों से अपना मैडीकल करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यात्र के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रकिया 14 अप्रैल से विभिन्न राज्यों के चिह्न्ति बैंकों व आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया श्री अमरनाथ जी श्रइन बोर्ड की ऑफिसियल वैबसाइट पर शुरू होगी। राजन कपूर ने बताया कि श्रइन बोर्ड व जम्मू-कश्मीर के प्रशासन की ओर से यात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

राजन कपूर ने सभी शिव भक्तों को समय पर अपना पंजीकरण करवाने की अपील की है। सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर ने श्रइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री अमरनाथ श्रइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिंहा, बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनदीप कुमार भंडारी, एडीशनल सीईओ राहुल सिंह का धन्यवाद
व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें